--:--Vikram Samvat 2083 · विक्रम संवत

हिंदी मूल है; अन्य भाषाएँ Google का स्वचालित अनुवाद · Other languages are machine-translated from Hindi.

मूल्य · Pricingलॉग इन · Login
पंचांगकोशबुधवार25 नवंबर
Eclipses · Solar Eclipse (Surya Grahan)

सूर्य ग्रहण 2026Solar Eclipse (Surya Grahan) 2026

सूर्य ग्रहण — दिखाई देने पर 12 घंटे पहले से सूतक; ग्रहण के बाद स्नान और दान।

ग्रहण · Eclipseआरंभ · Startसमाप्त · Endनई दिल्ली मेंसूतक · Sutak
सूर्य ग्रहण (वलयाकार (कंकण))17 Feb, 3:41 pm17 Feb, 7:41 pmदृश्य नहींलागू नहीं
सूर्य ग्रहण (पूर्ण)12 Aug, 9:15 pm13 Aug, 1:15 amदृश्य नहींलागू नहीं
तिथि निर्धारण: खगोलीय गणना (NASA/astronomy-engine) से ग्रहण का समय और आपके शहर से दृश्यता।
Astronomical eclipse times and visibility from your city.

सवाल-जवाब · FAQ

सूर्य ग्रहण 2026 कब है?
नई दिल्ली में सूर्य ग्रहण 17 फ़रवरी 2026, मंगलवार को है।
सूर्य ग्रहण की तारीख़ कैसे तय होती है?
खगोलीय गणना (NASA/astronomy-engine) से ग्रहण का समय और आपके शहर से दृश्यता।
When is Solar Eclipse (Surya Grahan) in 2026?
Solar Eclipse (Surya Grahan) is on Tuesday, 17 February 2026 in New Delhi.
सूर्य ग्रहण अगली बार कब है?
12 अगस्त 2026, बुधवार (नई दिल्ली)।

सूर्य ग्रहण क्यों लगता है

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को लगता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को ढक लेता है। चंद्रमा की छाया पृथ्वी के एक छोटे हिस्से पर ही पड़ती है, इसलिए सूर्य ग्रहण एक समय में धरती के कुछ ही हिस्सों से दिखता है — चंद्र ग्रहण के उलट, जो रात वाले पूरे गोलार्ध से दिखता है। इसीलिए कई सूर्य ग्रहण भारत से नहीं दिखते, पर अमेरिका, यूरोप या ऑस्ट्रेलिया से दिख सकते हैं।

  • पूर्ण (खग्रास): चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और कुछ मिनट के लिए दिन में अँधेरा हो जाता है।
  • वलयाकार (कंकण): चंद्रमा पृथ्वी से दूर होने के कारण छोटा दिखता है, इसलिए सूर्य का एक चमकदार छल्ला दिखाई देता है।
  • आंशिक (खंडग्रास): सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढकता है।

सूतक के नियम

सूर्य ग्रहण का सूतक चार प्रहर, यानी ग्रहण शुरू होने से लगभग 12 घंटे पहले लगता है और ग्रहण समाप्त होने पर ख़त्म होता है। चंद्र ग्रहण की तरह, सूतक सिर्फ़ वहीं माना जाता है जहाँ ग्रहण दिखाई दे। अपने शहर का हाल ऊपर की तालिका में देखें — विदेश में रहने वाले शहर बदलकर देखें, क्योंकि जो ग्रहण भारत में नहीं दिखता, वह आपके शहर में दिख सकता है।

बच्चों, बुज़ुर्गों, रोगियों और गर्भवती महिलाओं के लिए परंपरा में नियम ढीले हैं — वे ज़रूरत के अनुसार खा-पी और दवा ले सकते हैं।

ग्रहण के समय क्या करें

  1. सूतक से पहले भोजन, दूध और पानी में कुशा या तुलसी डाल दें।
  2. ग्रहण के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र, गायत्री मंत्र या "ओम् घृणिः सूर्याय नमः" का जप करें। ग्रहण काल में जप का फल बहुत बढ़ा माना गया है।
  3. ग्रहण समाप्त होने पर स्नान करें और गेहूँ, गुड़, तांबा या लाल वस्त्र का दान करें। पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।

आँखों की सुरक्षा — ज़रूरी

सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आँखों से न देखें। सूर्य का थोड़ा हिस्सा भी आँख के पर्दे (रेटिना) को स्थायी नुकसान पहुँचा सकता है, और इसमें दर्द भी नहीं होता। धूप का चश्मा, एक्स-रे फ़िल्म या काला काँच सुरक्षित नहीं हैं। सिर्फ़ ISO 12312-2 मानक वाले ग्रहण चश्मे इस्तेमाल करें, या पिनहोल प्रोजेक्टर से छाया में देखें।

राशि पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण जिस राशि में लगता है, उस राशि के लोगों को परंपरा में उस दिन बड़े नए काम टालने और दान करने की सलाह दी जाती है। यह मान्यता है, डरने की बात नहीं।

सूर्य ग्रहण 2026 — सभी तिथियाँ (Solar Eclipse (Surya Grahan) 2026 Dates)