--:--Vikram Samvat 2083 · विक्रम संवत

हिंदी मूल है; अन्य भाषाएँ Google का स्वचालित अनुवाद · Other languages are machine-translated from Hindi.

मूल्य · Pricingलॉग इन · Login
पंचांगकोशमंगलवार24 नवंबर
Diwali 2026 complete guide · New Delhi

दीपोत्सव 2026धनतेरस से देव दीपावली तक · Dhanteras to Dev Deepawali

दीपावली से जुड़े हर पर्व की तारीख़ और नई दिल्ली का शुभ मुहूर्त, घर पर लक्ष्मी पूजा की सरल विधि, सामग्री, मंत्र, पाँचों दिनों की कथाएँ और आपके हर सवाल का जवाब — एक जगह।

अगला: देव दीपावली — 24 नवंबर
माँ लक्ष्मी — कमल पर खड़ी, हाथ से स्वर्ण मुद्राएँ बरसाती हुईं, दोनों ओर गज
माँ लक्ष्मीपंचांगकोश
दीपावली · लक्ष्मी पूजा 20268 नवंबर, रविवार

शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल + स्थिर वृषभ लग्न): 5:54 PM – 7:50 PM · नई दिल्ली

निशीथ काल (व्यापारी व तांत्रिक पूजा): 11:38 PM – 12:31 AM

पूरा कार्यक्रम · नई दिल्ली Season calendar

  1. 1 नवंबररविवारअहोई अष्टमीAhoi Ashtami · प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद): 5:36 PM – 8:11 PMकथा व विधि →
  2. 5 नवंबरगुरुवाररमा एकादशीRama Ekadashiकथा व विधि →
  3. 6 नवंबरशुक्रवारधनतेरसDhanteras · प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद): 5:32 PM – 8:09 PMकथा व विधि →
  4. 8 नवंबररविवारनरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)Narak Chaturdashi (Choti Diwali) · अरुणोदय (सूर्योदय से पहले): 5:02 AM – 6:38 AMकथा व विधि →
  5. 8 नवंबररविवारदीपावली (लक्ष्मी पूजा)Diwali (Lakshmi Puja) · लक्ष्मी पूजा 5:54 PM – 7:50 PMकथा व विधि →
  6. 8 नवंबररविवारकाली पूजाKali Puja · निशीथ काल (मध्यरात्रि): 11:38 PM – 12:31 AMकथा व विधि →
  7. 10 नवंबरमंगलवारगोवर्धन पूजा (अन्नकूट)Govardhan Puja (Annakut)कथा व विधि →
  8. 11 नवंबरबुधवारभाई दूजBhai Dooj · अपराह्न (दोपहर बाद): 1:09 PM – 3:19 PMकथा व विधि →
  9. 11 नवंबरबुधवारचित्रगुप्त पूजाChitragupta Puja · अपराह्न (दोपहर बाद): 1:09 PM – 3:19 PMकथा व विधि →
  10. 13 नवंबरशुक्रवारछठ: नहाय खायChhath: Nahay Khayकथा व विधि →
  11. 14 नवंबरशनिवारछठ: खरनाChhath: Kharnaकथा व विधि →
  12. 15 नवंबररविवारछठ पूजा (संध्या अर्घ्य)Chhath Puja (Sandhya Arghya) · संध्या अर्घ्य · सूर्यास्त 5:27 PMकथा व विधि →
  13. 16 नवंबरसोमवारछठ: उषा अर्घ्य (पारण)Chhath: Usha Arghya · उषा अर्घ्य · सूर्योदय 6:44 AMकथा व विधि →
  14. 17 नवंबरमंगलवारगोपाष्टमीGopashtamiकथा व विधि →
  15. 18 नवंबरबुधवारअक्षय (आंवला) नवमीAkshaya Navami · पूर्वाह्न (सुबह): 6:45 AM – 12:06 PMकथा व विधि →
  16. 20 नवंबरशुक्रवारदेवउठनी एकादशीDevutthana Ekadashiकथा व विधि →
  17. 21 नवंबरशनिवारतुलसी विवाहTulsi Vivahकथा व विधि →
  18. 24 नवंबरमंगलवारदेव दीपावलीDev Deepawali · प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद): 5:24 PM – 8:05 PMकथा व विधि →

घर पर लक्ष्मी पूजा — सरल विधि Step by step

  1. 1

    दीपावली से पहले पूरे घर की सफ़ाई करें, मुख्य द्वार पर तोरण-बंदनवार और रंगोली बनाएँ। मान्यता है कि लक्ष्मी स्वच्छ घर में आती हैं।

  2. 2

    शाम को स्नान करके नए या साफ़ कपड़े पहनें। पूजा स्थान पर चौकी रखकर लाल कपड़ा बिछाएँ। चौकी के पास जल से भरा कलश रखें, उस पर आम के पत्ते और नारियल रखें।

  3. 3

    चौकी पर गणेश जी को बाईं ओर और लक्ष्मी जी को दाईं ओर (आपके देखने से) विराजमान करें। साथ में कुबेर जी, बही-खाते, तिजोरी की चाबी और कुछ सिक्के रखें।

  4. 4

    शुभ मुहूर्त आने पर घी का बड़ा अखंड दीपक जलाएँ। हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर संकल्प लें — अपना नाम, गोत्र, स्थान और "धन-धान्य, सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी पूजन करता/करती हूँ।"

  5. 5

    सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें — जल, रोली, अक्षत, दूर्वा, फूल, मोदक अर्पित करें, "ॐ गं गणपतये नमः" बोलें।

  6. 6

    फिर माँ लक्ष्मी को पंचामृत या जल से स्नान कराने का भाव रखें, लाल चुनरी, रोली, कुमकुम, अक्षत, कमल या लाल फूल, कमलगट्टे, कौड़ी, खील-बताशे, मिठाई और फल अर्पित करें।

  7. 7

    कुबेर जी, बही-खाते, कलम और तिजोरी पर रोली-अक्षत लगाकर पूजा करें। नए बही-खाते पर "शुभ-लाभ" और स्वास्तिक बनाएँ।

  8. 8

    लक्ष्मी मंत्र का 108 बार जाप करें, महालक्ष्मी अष्टकम् या श्री सूक्त का पाठ करें, फिर पूरे परिवार के साथ लक्ष्मी जी और गणेश जी की आरती गाएँ।

  9. 9

    आरती के बाद पूजा के दीपक से घर भर के दीये जलाएँ — मुख्य द्वार, रसोई, तुलसी, पानी के स्थान, छत और घर के कोनों में।

  10. 10

    प्रसाद बाँटें, बड़ों का आशीर्वाद लें। अखंड दीपक रात भर जलने दें और पूजा का सामान अगली सुबह तक न हटाएँ।

लक्ष्मी पूजा सामग्री Samagri checklist

  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या चित्र, चौकी, लाल कपड़ा
  • कलश, आम के पत्ते, नारियल, गंगाजल
  • घी का बड़ा दीपक और रुई की बत्ती; 11/21 मिट्टी के दीये, सरसों का तेल
  • रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन, अक्षत (साबुत चावल)
  • कमल या लाल-पीले फूल, फूलमाला, दूर्वा, पान, सुपारी, लौंग, इलायची
  • कमलगट्टे, कौड़ी, गोमती चक्र, धनिया के बीज, सिक्के
  • खील, बताशे, मिठाई, मौसमी फल, पंचामृत
  • लाल चुनरी, कलावा, जनेऊ; धूप, अगरबत्ती, कपूर
  • बही-खाता, कलम, तिजोरी की चाबी (व्यापारियों के लिए)

दीपावली के मंत्र Mantras

गणेश जी

ॐ गं गणपतये नमः॥

माँ लक्ष्मी

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः॥

सरल: ॐ महालक्ष्म्यै नमः
कुबेर जी

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

धनतेरस पर क्या ख़रीदें Shubh to buy

  • पीतल, तांबे या चाँदी के बर्तन (ख़ाली न लाएँ — कुछ भरकर लाएँ)
  • सोना-चाँदी के सिक्के या गहने
  • नई झाड़ू (सफ़ेद धागा बाँधकर)
  • धनिया के बीज — पूजा के बाद गमले में बोएँ
  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दीये, बही-खाता
  • गोमती चक्र, कौड़ी, श्रीयंत्र

क्या न करें Avoid

  • लोहे और धारदार वस्तुएँ (चाकू, कैंची) धनतेरस पर न ख़रीदें
  • दीपावली की रात घर में अंधेरा न रखें, झगड़ा या अपशब्द न बोलें
  • जुआ, नशा और दिखावे का ख़र्च न करें
  • लक्ष्मी पूजा के बाद तुरंत झाड़ू-पोंछा न करें
  • पटाखों से पशु-पक्षियों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों को परेशान न करें; स्थानीय नियम मानें
  • उधार देना-लेना इस दिन टालें

पाँच दिन, पाँच कथाएँ Stories of the season

विदेश में दीपावली 2026 Diwali date & Lakshmi Puja time abroad

शहर · Cityदीपावली · Dateलक्ष्मी पूजा · Puja time (local)
नई दिल्ली New Delhi, India8 नवंबर, रविवार5:54 PM – 7:50 PM
मुंबई Mumbai, India8 नवंबर, रविवार6:27 PM – 8:27 PM
कोलकाता Kolkata, India8 नवंबर, रविवार5:20 PM – 7:19 PM
लंदन London, UK8 नवंबर, रविवार4:34 PM – 6:12 PM
न्यूयॉर्क New York, USA8 नवंबर, रविवार5:02 PM – 6:51 PM
ह्यूस्टन Houston, USA8 नवंबर, रविवार5:51 PM – 7:46 PM
टोरंटो Toronto, Canada8 नवंबर, रविवार5:16 PM – 7:02 PM
दुबई Dubai, UAE8 नवंबर, रविवार5:58 PM – 7:55 PM
सिडनी Sydney, Australia8 नवंबर, रविवार8:05 PM – 9:33 PM
सिंगापुर Singapore, Singapore8 नवंबर, रविवार7:19 PM – 9:13 PM

दूसरा शहर? ऊपर शहर बदलें — 100+ शहरों की तारीख़ें उपलब्ध हैं। अपने कैलेंडर में सभी त्योहार जोड़ने के लिए कैलेंडर फ़ीड देखें।

आपके सवाल, हमारे जवाब FAQ

दीपावली 2026 कब है?
नई दिल्ली में दीपावली (लक्ष्मी पूजा) 8 नवंबर, रविवार को है। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 5:54 PM से 7:50 PM तक है।
धनतेरस 2026 कब है?
6 नवंबर, शुक्रवार — इसी शाम यम दीपदान और धन्वंतरि पूजा।
छोटी दिवाली 2026 कब है?
नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली, रूप चौदस) 8 नवंबर, रविवार को है।
गोवर्धन पूजा और भाई दूज 2026 कब हैं?
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार और भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को है।
छठ पूजा 2026 कब है?
नहाय-खाय 13 नवंबर, शुक्रवार, खरना 14 नवंबर, शनिवार, संध्या अर्घ्य 15 नवंबर, रविवार और उषा अर्घ्य 16 नवंबर, सोमवार को।
देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह 2026 कब हैं?
देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार और तुलसी विवाह 21 नवंबर, शनिवार को। इसी के साथ विवाह मुहूर्त शुरू होते हैं।
दीपावली पाँच दिन की क्यों होती है?
धनतेरस (धन्वंतरि और यम दीपदान), नरक चतुर्दशी (नरकासुर वध, रूप चौदस), दीपावली (लक्ष्मी पूजा, श्रीराम की वापसी), गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) और भाई दूज (यम-यमुना) — पाँचों दिन अलग-अलग कथा और पूजा से जुड़े हैं, इसलिए इसे पंचपर्व दीपोत्सव कहते हैं।
घर पर लक्ष्मी पूजा कौन कर सकता है, क्या पंडित ज़रूरी है?
घर का कोई भी सदस्य श्रद्धा से लक्ष्मी पूजा कर सकता है — पंडित ज़रूरी नहीं। नीचे दी गई सरल विधि से परिवार के साथ पूजा करें। व्यापारिक प्रतिष्ठान में बही-खाता पूजन के लिए कई लोग पंडित बुलाते हैं।
लक्ष्मी पूजा में कौन सा दीपक जलाएँ — घी या तेल?
लक्ष्मी जी के सामने घी का अखंड दीपक श्रेष्ठ माना जाता है। घर के बाहर, द्वार और कोनों के दीये सरसों या तिल के तेल से जलाए जाते हैं।
पुरानी लक्ष्मी-गणेश मूर्ति का क्या करें?
नई मूर्ति स्थापित करने के बाद पुरानी मूर्ति को सम्मान से किसी पवित्र नदी या साफ़ जल में विसर्जित करें, या मंदिर में पीपल के पेड़ के पास रख दें। मिट्टी की मूर्ति गमले या बगीचे की मिट्टी में भी विसर्जित की जा सकती है।
दीपावली की रात पूजा के बाद क्या करें?
घर भर में दीये रखें, लक्ष्मी जी के पास अखंड दीपक जलने दें, परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लें, मिठाई बाँटें। कई परिवार रात में महालक्ष्मी अष्टकम्, श्री सूक्त या लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हैं। अगली सुबह अखंड दीपक की बाती और काजल को शुभ मानकर रखा जाता है।
दीपावली पर कौड़ी, गोमती चक्र और कमलगट्टे का क्या महत्व है?
ये तीनों माँ लक्ष्मी से जुड़े माने जाते हैं — पूजा में चढ़ाकर बाद में लाल कपड़े में बाँधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने की परंपरा है। कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप किया जाता है।
क्या मासिक धर्म के दौरान दीपावली पूजा कर सकते हैं?
यह पूरी तरह परिवार की परंपरा और व्यक्तिगत आस्था का विषय है। कई परिवारों में उन दिनों मूर्ति-स्पर्श से बचा जाता है पर मन से पूजा, मंत्र-जाप और दीप जलाने में कोई रोक नहीं मानी जाती।
सूतक या शोक में दीपावली मनाएँ या नहीं?
परिवार में किसी के निधन के बाद पहले वर्ष कई परिवार दीपावली का उत्सव (पटाखे, नए कपड़े, मिठाई) नहीं मनाते, पर द्वार पर दीपक जलाते हैं। जन्म का सूतक हो तो सूतक समाप्त होने के बाद पूजा की जाती है। अपने कुल की परंपरा और बड़ों की सलाह मानें।
विदेश में दीपावली की तारीख़ भारत से अलग क्यों हो सकती है?
लक्ष्मी पूजा उस शाम होती है जब प्रदोष काल में अमावस्या हो — यह आपके शहर के सूर्यास्त पर निर्भर है। इसलिए अमेरिका, कनाडा या यूके में कभी-कभी दीपावली भारत से एक दिन पहले या बाद होती है। नीचे दी तालिका में अपना शहर देखें।
तारीख़ें और मुहूर्त धर्मसिंधु-निर्णयसिंधु के नियमों से नई दिल्ली के सूर्योदय-सूर्यास्त के अनुसार। पूजा विधि घरेलू परंपरा पर आधारित है — अपने कुल की परंपरा को प्राथमिकता दें। गणना कैसे होती है →
दीपोत्सव 2026 — धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज, छठ: तारीख़, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा (Diwali 2026 Complete Guide)